भारतीय संविधान
के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य .......
#भारतीय संविधान में वर्तमान समय में 395 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं और ये 22 भागों में विभाजित है।
#संविधान शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द 'कंस्टीट्यूरे ' से हुई है ,जिसका तात्पर्य 'प्रबंध करना ' व्यवस्था करना या आयोजन करना होता है !
#संविधान एक मौलिक दस्तावेज है जो राज्य के तीनो अंगो अर्थात विधायिका ,कार्यपालिका एवं न्यायपालिका की स्थिति एवं शक्तियों को स्पष्ट करता है !
#भारतीय संविधान के ऐतिहासिक विकास काल 1600 ई. से प्रारम्भ होता है ! इसी वर्ष इंग्लॅण्ड में ईष्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी !
|
Dr.
B.Ambedkar _Dr. Rajendra_Prasad_on_25_Nov_1949
|
#सन 1885 ई. में बालगंगाधर तिलक ने स्वराज विधेयक का प्रारूप प्रस्तुत किया !इसके बाद संन 1922 ई. में महात्मा गाँधी तथा सन 1934 ई. में जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय संविधान के लिए संविधान सभा का गठन की मांग की !
#11 दिसम्बर 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष सर्वसम्मति के आधार पर चुना गया !
#भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे थे !
#संविधान सभा के सलाहकार सर बेनेगल नरसिह राव थे !
#26 नवम्बर 1949 को नागरिकता,निर्वाचन तथा संसद से समन्धित उपबंध लागू कर दिए गए ! शेष संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ ! इसी दिन भारत गणतंत्र बना !
कुछ और महत्वपूर्ण
तथ्य .....
संविधान सभा की महत्वपूर्ण समितियां ,उनके अध्यक्ष व सदस्य ........
#संघ शक्ति समिति--अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू ,सदस्य 9
#मूल अधिकार और अल्पसंख्यक समिति--54 सदस्य ,अध्यक्ष सरदार बल्ल्भभाई पटेल !
#कार्य संचालन समिति--3 सदस्य ,अध्यक्ष डॉ. के. एम्. मुंशी .श्री गोपाल स्वामी आयंगर और श्री विस्वनाथ दास !
#प्रांतीय संविधान समिति--25 सदस्य ,अध्यक्ष सरदार बल्ल्भभाई पटेल !
#संघ संविधान समिति--15 सदस्य ,अध्यक्ष पंडित नेहरू !
#संविधान सभा के सलाहकार --बी. एन . राव !
#प्रारूप समिति ( Draft Committee) का गठन --29 अगस्त ,1947 ई. ,अध्यक्ष बी.आर. अम्बेडकर!
#अन्य सदस्य ---एन . गोपालस्वामी आयंगर ,अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर,के.एम्. मुंशी,सैयद मुहम्मद सादुल्ला!
|
Pandit
Jawaahar laal Neharu
|
#विशेष स्रोत--ब्रिटेन ,अमेरिका ,फ़्रांस ,आयरलैंड ,जर्मनी ,सोवियत संघ ,ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रिका ,जापान !
#डॉ. भीमराव अम्बेडकर,15 अगस्त 1946 ई. से 26 जून 1950 तक भारत संघ के पहले विधि मंत्री थे!
#संविधान सभा में हैदराबाद रियासत ने भाग नहीं लिया था !
#झण्डा समिति के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे !
#मुस्लिम लीग अक्टूबर 1946 ई. में अंतरिम सरकार में शामिल हुई !
#संविधान सभा का चुनाव जुलाई 1946 ई. को हुआ था !
राजनीति में नेताओ ने अपनी सहानुभूति जताने के लिए बहुत कुछ झूट पूर्वा भी मढ रखा है वोट बैंक के लिए ! वैसे हम सभी को सिर्फ इतना पता होता है की भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अम्बेडकर ही है, संविधान का प्रारूप उन्होंने ही तैयार किया था ! इन तथ्यों से हम समझ सकते है की भारत के संविधान निर्माण में और भी योग्य ,शिक्षित महान आदरणीय व्यक्तित्व के लोगो का भी सराहनीय योगदान रहा है ! अगर हम संविधान निर्माण के लिए किसी एक का ही नाम ले .आदर,सम्मान ,शुक्रिया करते है तो यह बाकियों के लिए निश्चित रूप से बहुत अनर्गल अवहेलना अनादर करना हुआ और ये उनके योगदान मान के लिए बहुत ही अनुचित होता है ! भारत के संविधान निर्माण के सभी महान व्यक्तियों को नमन !



Thank you so much ma'am please provide your details and process.The Hindis Group
ReplyDelete